मुसहफ़ में सूरह नंबर 95, 8 आयतें, पेज 597 से शुरू।
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1. क़सम है अंजीर की! तथा ज़ैतून की!
2. एवं "तूरे सीनीन" की क़सम!
3. और इस शान्ति वाले नगर की क़सम!
4. निःसंदेह हमने इनसान को सबसे अच्छी संरचना में पैदा किया है।
5. फिर हमने उसे सबसे नीची हालत की ओर लौटा दिया।
6. परंतु जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है।
7. फिर (ऐ मनुष्य) तुझे कौन-सी चीज़ बदले (के दिन) को झुठलाने पर आमादा करती है?
8. क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं है?
अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)
अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।