तरतील का लोगोतरतीललाइव रेडियो

सूरह अज़्-ज़ल्ज़ला: पाठ और अर्थों का अनुवाद

मुसहफ़ में सूरह नंबर 99, 8 आयतें, पेज 599 से शुरू।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-बय्यिनासूरह अल्-आ़दियात ›

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

1. जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जाएगा।

2. तथा धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी।

3. और इनसान कहेगा कि इसे क्या हो गया?

4. उस दिन वह अपनी खबरें बयान करेगी।

5. क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे इसका आदेश दिया होगा।

6. उस दिन लोग अलग-अलग होकर लौटेंगे, ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएँ।[1]

[1] (1-6) इन आयतों में बताया गया है कि जब प्रलय (क़ियामत) का भूकंप आएगा, तो धरती के भीतर जो कुछ भी है, सब उगल कर बाहर फेंक देगी। यह सब कुछ ऐसे होगा कि जीवित होने के पश्चात् सभी को आश्चर्य होगा कि यह क्या हो रहा है? उस दिन यह निर्जीव धरती प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों की गवाही देगी कि किसने क्या-क्या कर्म किए हैं। यद्पि अल्लाह सबके कर्मों को जानता है, फिर भी उसका निर्णय गवाहियों से प्रमाणित करके होगा।

7. तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।

8. और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।[2]

[2] (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आएगा, परिवार और साथी सब बिखर जाएँगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सबको अपने किए हुए कर्म दिखाए जाएँगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जाएगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।

अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)

अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-बय्यिनासूरह अल्-आ़दियात ›