तरतील का लोगोतरतीललाइव रेडियो

सूरह अल्-हु-म-ज़ह: पाठ और अर्थों का अनुवाद

मुसहफ़ में सूरह नंबर 104, 9 आयतें, पेज 601 से शुरू।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-अ़स्रसूरह अल्-फ़ील ›

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

1. विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।

2. जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।

3. वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?[1]

[1] (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।

4. कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।

5. और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?

6. वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।

7. जो दिलों तक जा पहुँचेगी।

8. निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।

9. लंबे-लंबे स्तंभों में।[2]

[2] (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।

अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)

अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-अ़स्रसूरह अल्-फ़ील ›