तरतील का लोगोतरतीललाइव रेडियो

सूरह अल्-क़ारिआ़: पाठ और अर्थों का अनुवाद

मुसहफ़ में सूरह नंबर 101, 11 आयतें, पेज 600 से शुरू।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-आ़दियातसूरह अत्-तकासुर ›

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

1. वह खड़खड़ा देने वाली।

2. क्या है वह खड़खड़ा देने वाली?

3. और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]

[1] 'क़ारिअह' प्रलय ही का एक नाम है जो उसके समय की घोर दशा का चित्रण करता है। इसका शाब्दिक अर्थ द्वार खटखटाना है। जब कोई अतिथि अकस्मात रात में आता है तो उसे दरवाज़ा खटखटाने की आवश्यकता होती है। जिससे एक तो यह ज्ञात हुआ कि प्रलय अकस्मात होगी। और दूसरा यह ज्ञात हुआ कि वह कड़ी ध्वनि और भारी उथल-पुथल के साथ आएगी। इसे प्रश्नवाचक वाक्यों में दोहराना सावधान करने और उसकी गंभीरता को प्रस्तुत करने के लिए है।

4. जिस दिन लोग बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।

5. और पर्वत धुने हुए रंगीन ऊन की तरह हो जाएँगे।[2]

[2] (4-5) इन दोनों आयतों में उस स्थिति को दर्शाया गया है जो उस समय लोगों और पर्वतों की होगी।

6. तो जिसके पलड़े भारी हो गए,

7. तो वह संतोषजनक जीवन में होगा।

8. तथा जिसके पलड़े हल्के हो गए,

9. उसका ठिकाना 'हाविया' (गड्ढा) है।

10. और तुम क्या जानो कि वह ('हाविया') क्या है?

11. वह एक बहुत गर्म आग है।[3]

[3] (6-11) इन आयतों में यह बताया गया है कि प्रलय क्यों होगी? इसलिए कि इस संसार में जिसने भले बुरे कर्म किए हैं उनका प्रतिकार कर्मों के आधार पर दिया जाए, जिसका परिणाम यह होगा कि जिसने सत्य विश्वास के साथ सत्कर्म किया होगा, वह सुख का भागी होगा। और जिसने निर्मल परंपरागत रीतियों को मानकर कर्म किया होगा, वह नरक में झोंक दिया जाएगा।

अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)

अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-आ़दियातसूरह अत्-तकासुर ›